राज्य
11-Apr-2026


इन्दौर (ईएमएस) शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने आज सुबह जोन क्रमांक 13 एवं 18 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तेजपुर गड़बड़ी, फलबाग, स्कीम 103, एबी रोड, चोइथराम मंडी रोड, राजीव गांधी चौराहा, भंवरकुआं, सपना-संगीता रोड, नौलखा आदि क्षेत्र की सफाई व्यवस्था देखी। निरीक्षण दौरान वार्ड 78 में कचरा पाए जाने पर निगमायुक्त ने दरोगा तरुण सेन की सेवा समाप्ति के निर्देश दिए। इसके बाद निगमायुक्त ने एमवाय रोड, पटेल ब्रिज, रानीपुरा, संजय सेतु, राजवाड़ा, गुरुद्वारा चौराहा, जवाहर मार्ग, बंबई बाजार, नृसिंह बाजार, क्लॉथ मार्केट, खजूरी बाजार, इमली बाजार, सुभाष मार्ग, रामबाग आदि क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। आनंद पुरोहित/ 11 अप्रैल 2026