ठेले, टेबिल, स्टैण्ड कांटा, स्टूल, फ्रेम आदि किये जप्त भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सी.एम. हेल्पलाईन, महापौर हेल्पलाईन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत शहर के विभिन्न स्थानों से अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही की साथ ही 01 अवैध निर्माण भी रूकवाया और ठेले, टेबिल, कांटा, बांट, पलवा स्टैण्ड, लोहे के फ्रेम, प्लाईबोर्ड, बेंच आदि जप्त करने की कार्यवाही की। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने शनिवार को कोलार वार्ड-82 व 83, चूना भट्टी, कलियासोत नहर, निर्मलादेवी गेट, आलोक धाम, ललिता नगर, 11 मील ब्रिज, इन्द्रपुरी सी-सेक्टर, पिपलानी पेट्रोल पम्प, पटेल नगर रायसेन रोड, साकेत नगर, बीडीए काम्पलेक्स, साकेत नगर ए, बी सेक्टर, 10 नम्बर स्टॉप, शाहपुरा, एम.पी. नगर जोन-02, अशोका गार्डन, प्रभात चौराहा, परिक्रमा पार्क, करोंद चौराहा हनुमान मंदिर, विश्वकर्मा नगर, लिंक रोड नम्बर-1,2,3, नेहरू नगर विवेकानंद स्कूल, नेहरू नगर चौराहा, जवाहर चौक, सरस्वती नगर, भारत माता चौराहा, जय प्रकाश हास्पिटल, बोट क्लब, एम.एल.बी कॉलेज, स्टेट बैंक , हमीदिया रोड, चैक बाजार, शाहजहानाबाद गोलघर आदि क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए नेहरू नगर में मकान के बाहर बना अवैध रूप से निर्मित लेट-बाथ, वार्ड क्र. 83 में अवैध बना 01 चबूतरा व पिपलानी पेट्रोल पंप के सामने अवैध रूप से निर्मित बेदर बोर्ड को तोड़ा और 10 नंबर क्षेत्र में 02 मकानों के सामने अवैध रूप से नाली पर रखी फर्शियां तथा 11 मील क्षेत्र में पुल के नीचे अवैध रूप से रखी रेत को भी हटाया। निगम अमले ने अन्य क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए बांस-बल्ली वालों के अतिक्रमणों सहित बड़ी संख्या में ठेले, गुमठी, गन्ने की चरखी, दुकानों का बाहर रखा सामान, फुटपाथों पर लगी सब्जी, फल आदि की दुकानें सहित अन्य अतिक्रमणों को हटाया। निगम अमले ने उपरोक्त कार्यवाही के दौरान 02 सोडे वाली गाडियें, 07 ठेले, 13 टेबिल, 01 स्टेण्ड कांटा पल्वा बांट सहित, 03 स्टेण्ड, 04 स्टूल, 04 फ्रेम, 03 प्लाईबोर्ड, 05 बेंच आदि जप्त की। हरि प्रसाद पाल / 11 अप्रैल, 2026