क्षेत्रीय
12-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। राजधानी दिल्ली में राजघाट बस डिपो के पास झाड़ियों में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। आग लगने से पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया है। राजधानी दिल्ली में राजघाट बस डिपो के पास झाड़ियों में आग लग गई। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। फिलहाल दमकल की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। बता दें कि आग लगने से पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया है। इससे वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही धुएं की वजह से कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। अभी आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। जांच के बाद ही आग लगने की वजह सामने आ पाएगी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/12/ अप्रैल /2026