क्षेत्रीय
13-Apr-2026
...


बस्तर(ईएमएस)। जिले में भाजपा द्वारा ‘गांव चलो, घर चलो और बस्ती चलो’ अभियान के तहत व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है। पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे इस अभियान को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए कार्यकर्ता तपती धूप में भी सक्रिय नजर आ रहे हैं। जिले के सभी 13 मंडलों में भाजपा कार्यकर्ता गांवों और शहरों की गलियों में पहुंचकर लोगों से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान हितग्राहियों से मुलाकात, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। नानगुर और नगरनार मंडल के दूरस्थ गांवों में भी कार्यकर्ता पहुंचकर आमजन से संपर्क साध रहे हैं। रविवार को पश्चिमी नगर मंडल के प्रवीरचंद्र भंजदेव शक्ति केंद्र और दीनदयाल उपाध्याय शक्ति केंद्र में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर संपर्क किया और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। वहीं पूर्वी नगर मंडल के चंद्रशेखर आजाद शक्ति केंद्र में सुधीर पांडेय के मुख्य आतिथ्य में ‘बस्ती चलो-घर चलो’ अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम में सफीरा साहू, पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, मनोहर दत्त तिवारी, राकेश तिवारी, संतोष बाजपेयी, दिगंबर राव, शशिनाथ पाठक, सुधा मिश्रा, योगेश शुक्ला, दशरथ गुप्ता, गीता नाग, मीना साहू, सूर्यभूषण सिंह, राजा यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सत्यप्रकाश(ईएमएस)13 अप्रैल 202