- राहगीरों को मिलेगी गर्मी से कुछ राहत कोरबा (ईएमएस) कोरबा-पश्चिम अंतर्गत दीक्षा महिला समिति दीपका इकाई द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए दीपका क्षेत्र के प्रगति नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक परिसर एवं व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स परिसर में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए प्याऊ जल सेवा केंद्र का शुभारंभ किया हैं। बताया जा रहा हैं की यह पहल श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों से प्रेरित होकर की गई हैं। उक्त स्थानों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग बैंकिंग एवं व्यावसायिक कार्यों हेतु आते हैं, जिससे गर्मी के मौसम में शुद्ध पेयजल की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था शुरू की गयी हैं। इसके अतिरिक्त भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा पक्षियों के लिए पेड़ों पर मिट्टी के छोटे बर्तनों में पानी एवं दाने की व्यवस्था की गई तथा पशुओं के लिए भी एक स्थान पर जल की सुविधा उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को गुड़-चना, फल, जलजीरा, आमपना, गुलाब शरबत, लस्सी एवं नींबू पानी आदि वितरित किए गए। इस अवसर पर श्रीमती रंभा मिश्रा अध्यक्षा, दीक्षा महिला समिति ने उपस्थित जनसमूह को कहा कि समिति भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहेगी। भीषण गर्मी में राहगीरो को पानी के लिए भटकना न पड़े इसलिए स्वच्छ निर्मल शीतल जल की व्यवस्था समिति द्वारा की जा रही है। इस अवसर पर समिति की सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। - 13 अप्रैल / मित्तल