क्षेत्रीय
13-Apr-2026
...


- कलेक्टर ने किया कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण बिजली, इंटरनेट, टेलीफोन आदि की केबल व्यवस्थित कराने के निर्देश श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा आज कलेक्टेªट स्थित विभिन्न कार्यालयों तथा विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर की गैलरी में बिजली, इंटरनेट, टेलीफोन आदि की केबल को व्यवस्थित कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन एवं विजय शाक्य, तहसीलदार श्रीमती मनीषा मिश्रा, कार्यालय अधीक्षक दिलीप बंसल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहें। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने इस दौरान तहसील कार्यालय, सामाजिक न्याय, जिला योजना, महिला बाल विकास विभाग, आबकारी, निर्वाचन कार्यालय, फूड विभाग, श्रम विभाग, डूडा, जनजातीय कार्य विभाग, पंजीयक कार्यालय, भू-अभिलेख, रिकार्ड रूम आदि कार्यालयों सहित कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उन्हें सौपे गये दायित्वों की जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने जिला स्तरीय कन्ट्रोलरूम के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाली सूचनाओं को पंजीबद्ध करते हुए संबंधित विभागों को तत्काल सूचना दी जाये, गंभीर प्रवृति के मामलो में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जायें।