राज्य
13-Apr-2026


रैलियां निकलेंगी, प्रतिभाओं का होगा सम्मान जबलपुर, (ईएमएस)। भारतीय संविधान के निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती आज विविध आयोजनों के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर अंबेडकर चौक हाईकोर्ट के पास एक सभा आयोजित की गई है, वहीं विभिन्न क्षेत्रों से रैलियां भी निकाली जाएंगी, जिनका समागम अंबेडकर चौक पर होगा। इस अवसर पर मेधावी प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया जाएगा, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। डॉ. अम्बेडकर संयुक्त जयंती महोत्सव समिति जबलपुर के तत्वाधान में डॉ.अम्बेडकर चौक हाईकोर्ट के समीप जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में समाज के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा नृत्य, गीत गायन आदि विभिन्न प्रस्तुतियां दी जायेंगी, साथ ही समाज के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा रामपुर, घमापुर, अधारताल, रांझी, बालसागर, झिन्ना, दमोह नाका, व्हीकल स्टेट आदि विभिन्न क्षेत्रों से विशाल रैली का समायोजन डॉ. अम्बेडकर चौक (हाईकोर्ट) पर होगा। जनता दल (यू)...... बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर आज जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल द्वारा अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। श्री जायसवाल ने बताया कि जदयू द्वारा पूरे प्रदेश के जिले में अंबेडकर जयंती का आयोजन किया जा रहा है। संयुक्त जयंती महोत्सव ....................... बोधिसत्व डॉ.बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर संयुक्त जयंती महोत्सव समिति महिला मंडल के तत्वाधान में 14 अप्रैल को बोधिसत्व डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर्व एवं सामाजिक क्रांति के अग्रदूत तथा स्त्री की शिक्षा के जनक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती बोधित्सव डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर संयुक्त जयंती महोत्सव समिति के तत्वाधान में डॉ अंबेडकर चौक हाईकोर्ट के पास मनाई जाएगी| समिति के सदस्य छाया धार्वेड, सविता लोखंडे, मनीष पुनवटकर, सुनीता पाटिल, सुनीता शेंडे, पारमी बौद्ध, कृपा खरे, मनीष कोल्हेकर, स्मिता बौद्ध, नंदिता गजभिये, वंदना रामटेके, नदंनी गौरे, मीना खापर्डे, अनीता जनबंधु, कविता सहारे, स्मिता ओहल ने उपस्थिति की अपील की| त्रिरत्न बौध्द विहार.. त्रिरत्न बौध्द विहार अधारताल द्वारा प्रात: 8 बजे अम्बेडकर प्रतिमा पर सामुहिक माल्यार्पण किया जाएगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाशनाथ चौर करेंगे. धम्म सेवा मंडल के ओमप्रकाश चौर, ईश्वरीय पाटिल, नंद किशोर पटले, सुनंदा वासनिक, कंचना कामडे आदि ने उपस्थित की अपील की है. कांग्रेस निकालेगी रैली............ शहर कांग्रेस द्वारा अंबेडकर जयंती पर आज 14 अप्रैल मंगलवार को रसल चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय से एक वाहन रैली निकाली जायेगी| यह रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचेगी| कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रैली में शामिल होने की अपील, शहर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने की है| कांग्रेस द्वारा इसके पूर्व सुबह 10 बजे डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की जायेगी| सुबह 10.30 बजे से 2 बजे तक सभी 79 वार्डो में पुष्पाजंलि का आयोजन किया जायेगा| सुनील साहू / मोनिका / 13 अप्रैल 2026/ 05.08