राज्य
भोपाल(ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सगुणधारा की कृष्ण भक्ति के आधार स्तंभ एवं पुष्टिमार्ग के प्रणेता प्रभु वल्लभाचार्य की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रभु वल्लभाचार्य ने उत्तर मीमांसा, सुबोधिनी टीका, तत्वार्थदीप निबंध सहित विभिन्न प्रसिद्ध ग्रंथ से भक्ति मार्ग का संदेश दिया। प्रभु वल्लभाचार्य जी की कृतियां सनातन संस्कृति की अमूल्य निधि हैं। हरि प्रसाद पाल / 13 अप्रैल, 2026