राज्य
13-Apr-2026


सुरेन्द्रनगर (ईएमएस)| जिले के चोटिला तालुका में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजकोट एएनटीएफ की टीम ने अफीम के डोडा (पोस्त डोडा) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सूचना के आधार पर एएनटीएफ को जानकारी मिली थी कि अकाला गांव के अकाला-झुपडा रोड स्थित एक मकान में अवैध रूप से अफीम डोडे की बिक्री की जा रही है। इस सूचना के बाद टीम ने मौके पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अकाला गांव निवासी 41 वर्षीय आरोपी भरत कडवाभाई घोडकिया को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से करीब 1500 ग्राम पोस्त डोडा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 22,500 रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा मौके से एक डिजिटल वज़न कांटा भी जब्त किया गया, जिससे कुल मिलाकर लगभग 23,000 रुपये का माल पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच चोटिला पुलिस स्टेशन द्वारा की जा रही है। सतीश/13 अप्रैल