क्षेत्रीय
13-Apr-2026


श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती अवसर पर आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों की श्रंखला में आज 13 अप्रैल को प्रातकाल समय में डॉ भीमराव अम्बेडकर पार्क से शासकीय पीजी कॉलेज श्योपुर तक संविधान रैली का आयोजन किया गया। जनजातीय कार्य विभाग के तत्वाधान में आयोजित उक्त कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीरज जाट, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग राकेश शर्मा, सीडीपीओ श्री नितिन मित्तल, पवनजीत सिंह अरोरा सहित छात्रावासीय छात्राएं, अधीक्षक आदि उपस्थित थे। महिला बाल विकास विभाग के समन्वय से आयोजित उक्त कार्यक्रम के दौरान डॉ भीमराव अम्बेडकर पार्क से शासकीय पीजी कॉलेज तक साईकिल रैली का आयोजन किया गया तथा छात्राओं द्वारा बाल विवाह रोकने और उसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। समापन अवसर पर पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री नीरज जाट द्वारा बाल विवाह रोकथाम की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का सामुहिक वाचन भी किया गया।