श्योपुर ( ईएमएस ) | नवागत कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने श्योपुर जिले में अपने कार्य की शुरूआत से पहले आज सुबह शहर के प्रसिद्ध टोडी गणेश जी मंदिर एवं श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर सहित श्री रामतलाई हनुमान जी मंदिर पहुंचकर दर्शन किये। शहर के विभिन्न प्राचीन तथा जन आस्थाओं के केन्द्र मंदिरों पर दर्शन के बाद कलेक्टर सुश्री दाहिमा दफ्तर पहुंची और अपने कार्य की शुरूआत की। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा श्योपुर जिले के लिए कलेक्टर के रूप में नियुक्त वर्ष 2015 बैच की आईएएस अधिकारी सुश्री शीला दाहिमा ने गत शनिवार की शाम को कलेक्ट्रेट कार्यालय श्योपुर पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया था। मंदिर दर्शन के दौरान तहसीलदार श्रीमती मनीषा मिश्रा आदि अधिकारी उपस्थित रहें।