क्षेत्रीय
13-Apr-2026
...


श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के नेतृत्व में आज प्रातः 10 बजे संविधान की प्रस्तावना का सामुहिक वाचन किया गया। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने कलेक्ट्रेट परिसर में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें। उल्लेखनीय है कि भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है, इसी क्रम में सभी शासकीय कार्यालयों, ग्राम पंचायतों, स्कूल, कॉलेजों में आज 13 अप्रैल को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।