बस्ती (ईएमएस)। बहुजन समाज पार्टी नेता और बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र से प्रबल दावेदार सचिन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की 135 जयंती पर यही संकल्प लेना है कि समाज के सभी वर्गो को शिक्षा का समान अवसर मिले। कहा कि बाबा साहब ने शिक्षित बनो, संघर्ष करो का जो नारा दिया था वह आज भी प्रासंगिक है। आज भी शिक्षा एक बड़ी चुनौती है। विधानसभा क्षेत्र में सम्पर्क के दौरान उन्होने देखा है कि अशिक्षा आज भी कायम है। गरीबी भी बड़ी चुनौती है। उन्होने बाबा साहब की जयंती पर पौधरोपण का आवाहन किया जिससे प्रकृति सुरक्षित रहे और पर्यावरण प्रदूषण से मुक्ति मिले। बसपा नेता सचिन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 14 अप्रैल को बहन सुश्री मायावती के आवाहन पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक लखनऊ पहुंचेंगे। यहां भव्यता के साथ मनायी जाने वाली जयन्ती में शामिल होंगे। ईएमएस / 13 अप्रैल 26