क्षेत्रीय
13-Apr-2026
...


- पति खरीदकर लाता, पत्नि घर से फुटकर बेचती और पैडलर फैरी लगाकर खपाता था चरस - घर की वांशिग मशीन में छिपाकर रखा था माल भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चरस तस्करी के मामले में आरोपी पति पत्नि सहित एक ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच एडीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया की मुखबिर से मिली सूचना पर टीम ने एमपी नगर जोन-1 क्षेत्र से घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया तलाशी के दौरान उसके पास से 126 ग्राम चरस बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी मंजूर खान पिता मेहबूब (39) निवासी हवा महल रोड इमामीगेट, कोतवाली ने पूछताछ में बताया कि वह चरस शाहजहांनाबाद की रहने वाली महिला तस्कर से खरीदकर उसे शहर के अलग-अलग इलाको में घूम-घूमकर बेचता है। उसकी निशानदेही पर क्राइम ब्रांच टीम ने शाहजहांनाबाद में महिला नौशिन खान पत्नी जावेद खान (30) निवासी जनता क्वार्टर, ऐशबाग हाल पता अमीरगंज थाना शाहजहानाबाद के घर पर दबिश दी। सर्चिंग के दौरान पुलिस को घर में रखी वॉशिंग मशीन के ड्रायर से करीब डेढ़ किलो चरस बरामद हुई। इसके बाद महिला से की गई पूछताछ में उसने बताया की बराम चरस उसका पति जावेद खान किसी बाहरी व्यक्ति से लेकर आया था, जिसे वह अपने घर से फुटकर बेचती थी। पुलिस ने महिला सहित उसके पति जावेद उर्फ चिकना को गिरफ्तार कर लिया गया। अफसरो ने बताया की जब्त चरस की कीमत करीब 7 लाख रुपए है। पुलिस अब यह पता जानकारी जुटी रही है, कि आरोपी चरस कहां से लाते थे और उनके नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है। पुलिस ने बताया की आरोपी जावेद के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, अवैध हथियार और चोरी सहित 20 अपराधिक मामले अलग-अलग थानो में दर्ज है। वहीं आरोपी मंजूर मारपीट,जुआ एवं हथियार संबंधी अपराधों में संलिप्त रहा है, और क्षेत्र में सक्रिय रहकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा हैं । जुनेद / 13 अप्रैल