- हमीदिया अस्पताल में तोड़ा दम भोपाल/सीहोर(ईएमएस)। राजधानी भोपाल के नजदीक सीहोर के देलावाड़ी क्षेत्र में चौहान ट्रैवल्स की बस की टक्कर से गंभीर रुप से घायल भोपाल के ठेकेदार की जान चली गई। हादसे में उसका एक साथी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 6, लाऊखेड़ी एयरपोर्ट रोड पर रहने वाले कमर मियां, पिता रईस मियां (35) मकानो की पेंटिंग का काम ठेके पर लेकर करते थे। रविवार को दोपहर तीन बजे कमर अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर बुधनी जाने के लिए भोपाल से निकले थे। बुधनी में उन्हें एक साइट देखने जाना था। शाम करीब पांच बजे देलावाड़ी घाट के पास पहुचनें पर चौहान ट्रैवल्स की बस ने उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। एक्सीडेंट में कमर और उनके साथी को गंभीर चोट आई। दोनों को इलाज के लिये भोपाल के हमीदिया अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान सोमवार अलसुबह कमर ने दम तोड़ दिया जबकि अस्पताल में भर्ती उनके साथी की हालत गंभीर बताई जा रही है, उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के परिजनों को सौंप दिया है। जॉच टीम का कहना है, कि बस नंबर के आधार पर आरोपी चालक की पहचान जुटाने के प्रयास किये जा रहे है। जुनेद / 13 अप्रैल