जबलपुर, (ईएमएस)। दादा वीरेंद्रपुरी जी के जन्मोत्सव पर बजरंग मठ सूपाताल में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया| बाबूशंकर सोनकर, डॉ. पवन स्थापक और दादा वीरेंद्रपुरी जी शिष्य मंडल की उपस्तिथि में सुबह दस बजे परम पूज्य बाबा विश्वनाथपुरी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर नेत्र शिविर का शुभारम्भ किया गया| नेत्र शिविर में 346 मरीजों का नेत्र परिक्षण किया गया जिसमे 98 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किये गए I 6 मरीज ऐसे पाए गए जिनमे मधुमेह के दुष्परिणाम के कारण आँख के परदे पर खून के धब्बे जमा थे, 7 मरीज कांचियाबिंद से ग्रसित और 3 मरीज कॉर्नियल ओपेसिटी से ग्रसित पाए गए, अन्य सभी मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गयी| डॉ. पवन स्थापक ने बताया चयनित मरीजों को बस के माध्यम से दादा वीरेंद्रपुरी नेत्र संस्थान (देवजी नेत्रालय) तिलवारा घाट ले जाया गया जहां अत्याधुनिक तकनीक से इन मरीजों का लेंस प्रत्यारोपण किया जायेगा| इस अवसर पर डॉ. पवन स्थापक,बाबूशंकर सोनकर, श्रीमती अनुपमा स्थापक, डॉ. आयुष टंडन,डॉ.अर्पिता स्थापक, शशांक दुबे,डॉ.सोनिया टंडन,डॉ.महेश स्थापक,डॉ.एच.पी.तिवारी,राजेश सोनकर,राजीव सोनकर,भोलाराम खत्री, अजीत दुबे, मोती शिवहरे, डॉ अपूर्वा स्थापक, अंशुल ज्योतिषी, एड. अपर्णा स्थापक, बबलू सोनकर, दुर्गा बहन समेत दादा भगवान के अन्य शिष्य उपस्थित रहें| सुनील साहू / मोनिका / 13 अप्रैल 2026