वाराणसी (ईएमएस) । पुलिस आयुक्त वाराणसी के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में मुखबिर की सूचना के आधार सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम के साथ थाना सारनाथ क्षेत्रांतर्गत सांरग चौराहे के पास किराए के मकान में छापा मारकर अनैतिक देह व्यापार में लिप्त सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र स्व0 जितेन्द्र निवासी- म0नं0 116/4 फेज-1 काशीराम आवास थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी व 01 नफर अभियुक्ता को मौके से 01 नाबालिग लड़की उम्र करीब 12 वर्ष, 04 अदद आपत्तिजनक वस्तुएँ, 02 अदद मोबाईल फोन, 01 अदद कनस्तर व कुल 24750/- रुपये नगद के साथ दिनांक 10 अप्रैल,2026 को समय करीब 17.40 बजे गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सारनाथ द्वारा अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 व 16/17 पाक्सो एक्ट अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । - डॉ नरसिंह राम /13 अप्रैल2026