राज्य
14-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की एक्साइज पॉलिसी केस में खुद को अलग करने की मांग वाली याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। सीबीआई ने इस मांग का विरोध करते हुए इसे गलत बताया। केजरीवाल की दलील पर जस्टिस शर्मा ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी ने मुझसे मामले की सुनवाई से हटने की मांग की है। दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दूसरों की उन याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रख लिया है, जिसमें एक्साइज पॉलिसी केस में जस्टिस शर्मा को अलग करने की मांग की गई थी। कोर्ट ने केस में 4 घंटे से ज्यादा समय तक दलीलें सुनीं। इस दौरान केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता से इस केस की सुनवाई से हटने की मांग की थी। तुषार मेहता ने कहा कि अगर केवल आरोप लगाकर या जज पर शक जताकर कोई पक्ष यह तय करने लगे कि उसका केस कौन-सा जज सुनेगा, तो फिर कोई भी जज ऐसे मामलों की सुनवाई नहीं कर पाएगा। कोर्ट को प्रयासों को रोकना चाहिए जिनसे जज पर आरोप लगाकर माहौल बनाया जाए और अदालत पर दबाव डाला जाए। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/14/ अप्रैल /2026