इन्दौर (ईएमएस) समीपस्थ देपालपुर में स्थित अतिप्राचीन मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर पर अभा दशनाम गोस्वामी समाज इंदौर एवं देपालपुर नगर दशनाम गोस्वामी समाज द्वारा आदि गुरु शंकराचार्य जी की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर महाआरती का आयोजन किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश पुरी गोस्वामी के अनुसार नगर में पहली बार यह समरसता महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें 52 समाजों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सहभागिता की। इस दौरान मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक मनोज निर्भयसिंह पटेल, राजेश गिरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोस्वामी समाज, निलेश भारती जिलाध्यक्ष भाजपा धार, राजेंद्र भारती पूर्व विधायक, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा उज्जैन मंडल आदि शामिल हुए। अतिथियों एवं समाजजनों का स्वागत नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश पुरी गोस्वामी ने तो संचालन संजय सेन ने किया। आनंद पुरोहित/ 14 अप्रैल 2026