14-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली वीट हेयर रिमूवल क्रीम और अन्य कॉस्मेटिक उत्पाद बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर स्थित फैक्ट्री पर छापेमारी कर सरगना नीरज गुप्ता समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। नकली वीट हेयर रिमूवल क्रीम और अन्य कास्मेटिक उत्पाद बनाकर मार्केट में सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर क्राइम ब्रांच ने सरगना समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनकी बादली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर स्थित फैक्ट्री में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली वीट, पैकेजिंग और मशीनरी की बरामद की गई है।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सरगना नीरज गुप्ता, रवि, सुरेश कुमार राजपूत और दिनेश चंद्र सती के रूप में हुई है, जो घटिया मटीरियल का इस्तेमाल करके नकली वीट क्रीम का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन कर रहे थे। इन नकली उत्पादों को स्थानीय बाजारों और साप्ताहिक बाजारों में सप्लाई करते थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले में आगे की जांच कर रही है। उपायुक्त हर्ष इंदौरा के मुताबिक, छह अप्रैल को मेसर्स रेकिट बेनकिजर (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि से संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर के इलाके में उनके जाने-माने ब्रांड जैसे वीट हेयर रिमूवल क्रीम और दूसरे फास्ट मूविंग कंस्यूमर गुड्स (एफएमसीजी) आइटम के नकली उत्पादों की गैर-कानूनी मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री के बारे में शिकायत मिली थी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/14/ अप्रैल /2026