14-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की वकालत पर निशाना साधा है। दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले के मामले में हाईकोर्ट में अपना पक्ष खुद रखने को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल सवालों के घेरे में आ गए हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस पर टिप्पणी की है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दिनों वह खुद को वकील की तरह पेश कर रहे हैं और अपने बचाव में अदालतों का रुख कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी की है। जब फैसले उनके पक्ष में आते हैं, तो वह खुद को सबसे बेहतर बताते हैं, लेकिन आज आखिर ऐसा कौन सा डर है कि वह न्यायपालिका पर सवाल उठा रहे हैं। सीएम ने कहा कि देश की जनता का न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और अंततः न्याय जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज मैं दिल्ली की जनता से यह कहना चाहती हूं कि वह व्यक्ति जिसने हमेशा लोकतंत्र की अवहेलना की, जिसने हमेशा सरकारी एजेंसियों पर उंगली उठाई, जिसने भी उनके खिलाफ दो शब्द कह दिन, उनको कटघरे में खड़ा कर दिया। जब-जब उनको अपने खिलाफ शब्द सुनाई दिए उन्होंने उनको कोसना शुरू कर दिया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/14/ अप्रैल /2026