14-Apr-2026
...


बुरहानपुर (ईएमएस)। विश्व प्रसिद्ध दरगाह ए हकीमी मे सैयदी अब्दुल कादिर हकीमुदीन साहब के और उसके मौके पर दाऊदी बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब का बुरहानपुर आगमन हुआ है जिसमे भारत सहित पुरे विश्व मे रेहने वाले दाऊदी बोहरा अनुयाई भी यहां आये डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के बुरहानपुर आगमन और मौला हकीमुद्दीन साहब के उर्स के संबंध में जानकारी देते हुए दाऊदी बोहरा जमात पीआरओ कमेटी कोऑडिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने बातया की दाऊदी बोहरा समाज के आध्यत्मिक ओर रूहानी शख्सियत सैयदी अब्दुल कादिर हकीमुद्दीन साहब के उर्स के अवसर पर 53 वें धर्मगुरु सैयदाना डॉ. मुफादल सैफुदीन साहब ने बुरहानपुर मे शिरकत की। सैयदी अब्दुल कादिर हकीमुद्दीन साहब का जन्म 1665 मे रामपुर मे हुआ अत्यंत विद्वान्, धर्मप्रेमी -विनम्रता के चलते आप से दूर दूर लोगो मिलने आते ओर आपका फैज़ पाते आप की शख्सियत रूहानी दिनी रही आप साहित्य प्रेमी ओर महान लेखक थे उन्होंने उर्दू, संस्कृत, फ़ारसी ओर अरबी भाषाओं मे कई पुस्तके लिखी जो आज भी लोगो को प्रेरित करती है। इस अवसर पर सैय्यदना डॉ. मुफादल सैफुदीन साहब ने अपने पूर्वज सैयदी अब्दुल कादिर हकीमुद्दीन साहब के उर्स के अवसर पर दरगाह मे जियारत कर पुष्प चढ़ाये साथ ही 53 वें धर्मगुरु सैय्यदना डॉ. मुफादल सैफुदीन साहब ने अपने मुल्क भारत के साथ साथ पुरे विश्व मे शांति सदभावना ओर खुशहाली की दुआएं की। सैय्यदना साहब ने उर्स के अवसर पर आये हुए सभी दाऊदी बोहरा समाजजनो को वयाज फरमाई जिसमे उन्हें सभी को अपने बच्चों को मोबइल से दूर रेहने की सलाह दी जिससे बच्चों के ध्यान अधत्मिक के साथ साथ पढ़ाई मे लगे जिससे उनका ओर देश के भविष्य उज्ज्वल हो 53 वें धर्मगुरु सैय्यदना डॉ. मुफादल साहब ने सभी से कहा की जिस देश रहो उसके प्रति वफ़ादार रहना हमारा कर्तव्य हो कर देशभक्त की पहचान है साथ ही पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाते हुए उन्होंने पेड़ पौधे जरूर लगाने का संदेश दिया और कहा की इससे हमारे शरीर को एक स्वस्थ ओर बेहतर वातावरण मिल सके। अकील आजाद/14/04/2026