नवी मुंबई, (ईएमएस)। नवी मुंबई के सीबीडी बेलापुर में स्थित केंद्रीय सरकार आवासीय परिसर के निवासी कल्याणार्थ एसोसिएशन ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर जी के जयंती को कॉलोनी के बच्चों के साथ दीप प्रज्वलित करके मनाया। इस दौरान कमेटी द्वारा कॉलोनी के बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे करीब 15 साल तक के सैकड़ो बच्चों ने भाग लिया। बच्चों के लिए ड्राइंग शीट, कलर बॉक्स, जलपान के फ्रूटी व चॉकलेट व जल की व्यवस्था किया गया था। इस दौरान कमेटी के कार्यकर्ता वैभव वर्मा, प्रेम रतन भाटी, मुकेश कुमार मिश्र, गोपाकुमार, अनुज कुमार पाण्डेय, विजय मुंडले, प्रदीप दीक्षित, सुशील कुमार समेत दर्जनों अभिभावकों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग प्रदान किया। सभी उपस्थित लोगों ने तथा प्रतिभागी बच्चों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें याद किए। उनके मूल मंत्रो शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने इस पर अमल करने के लिए अनुरोध किया। ये तीन शब्द दबे-कुचले वर्गों को सामाजिक न्याय, समानता, आत्मसम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित करते हैं, जो सामाजिक परिवर्तन का आधार माने जाते हैं। अनुज कुमार पाण्डेय ने अपने विचार प्रकट करते हुए यह बताया कि बाबा साहेब भारत में जातिवाद और सांप्रदायिकता से मुक्त, शिक्षित और विकसित समाज देखना चाहते थे, जो भारतीय संविधान में भी साफ झलकता है। जिसके बल पर आज दबे कुचले, दलित, सामाजिक तिरस्कृत लोग अपने अधिकार को प्राप्त कर रहे है। इसका मूल मंत्र है सभी को समानता का अधिकार मिले, जिसके लिए शिक्षा जरूरी है। - अनुज/संतोष झा-१४ अप्रैल/२०२६/ईएमएस