मीरजापुर (ईएमएस)। भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर की 135 वी जयंती पर मीरजापुर के घूरहू पट्टी ड़गहर लालगंज तहसील क्षेत्र के मानिकपुर अम्बेडकर पार्क नेवढ़िया ग्राम पंचायत एवं हलिया ब्लाक के ददरी पट्टी लालगंज बाजार में अम्बेडकर झांकी रथयात्रा निकाली गई और बड़े धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर की 135 वी जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया है। बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह समिति एवं डा अम्बेडकर युवा विचार मंच द्वारा क्रमशः मानिकपुर नेवढ़िया एवं हलिया ब्लाक के ददरी पट्टी में बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई जिसमें छानबे विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष भगवती प्रसाद चौधरी ने सर्व प्रथम मानिकपुर उसके बाद नेवढ़िया एवं ददरी पट्टी में आयोजित समारोह में अलग अलग सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने भारतीय संविधान की रचना करके गुलाम भारतवासियों को एक अधिकार दिया है जिसमें हर किसी को वह अधिकार मिला है कि वह उसके ही बदौलत आज कानून एवं सच्चे लोकतंत्र के प्रहरी बने हैं। भारतीय संविधान पक्षपात पूर्ण नहीं है उसने सबका साथ सबको अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि इसी समाज में ऐसे लोग भी हैं जो बाबा साहेब के संविधान का शपथ लेते हैं और काम शपथ के विपरीत करते हैं। उनसे संविधान को खतरा है इसलिए वह बाबा साहेब के बनाए गए संविधान को खत्म अथवा कमजोर करने का कुचक्र करते हैं। इसलिए हमें ऐसे लोगों को परखना चाहिए कि वह बाबा साहेब का संविधान खत्म करना चाहते हैं उन्हें कतई मांफ नहीं करना चाहिए। श्री चौधरी ने कहा कि तुलसीदास जी रामचरित मानस एवं बाल्मीकि जी ने बाल्मीकि रामायण की रचना किया है तो उसके सुरक्षा के लिए बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान की रचना किया है जिसके रक्षा करने के लिए बाबा साहेब का भारतीय संविधान बनाया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की रचना कर के बाबा साहेब ने हर भारतीय को अधिकार दिया है। इसलिए बाबा साहेब भारतीय संविधान के शंकराचार्य है। उक्त अवसर पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इण्टक पूर्व राष्ट्रीय सचिव शशि भूषण दूबे कंचनीय (वरिष्ठ पत्रकार) डा लाल बहादुर सोनकर,डा शहाबुद्दीन, कांग्रेस नेता इश्तियाक अंसारी,डा दिनेश चौधरी, डा अरूण कुमार मौर्य बाबू लाल बेनबंशी राम करन भारती सुरेश कुमार भारती, लवकुश भारती, कपिल गौतम, ददरी पट्टी में गणेश देव त्रिपाठी, उमेश चन्द्र मिश्र, राहुल त्रिपाठी, डा उदय राज भारती,डा कमलेश कुमार भारती,राम प्रकाश, शारदा प्रसाद आदि उपस्थित रहे। मानिकपुर में समारोह का संचालन डॉ अरूण कुमार मौर्य, नेवढ़िया एवं ददरी पट्टी के समारोह का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शशि भूषण दूबे कंचनीय द्वारा किया गया है। ददरी पट्टी कार्य क्रम आयोजन राम करन भारती एवं नेवढ़िया का आयोजन सुरेश कुमार भारती द्वारा किया गया है। शशि भूषण दूबे कंचनीय/संतोष यादव डंगहर,14 अप्रैल, 2026