मीरजापुर (ईएमएस) । भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर की 135 वी जयंती धरना के दौरान जिला कचहरी जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ शिव कुमार सिंह पटेल की अध्यक्षता में मनाईं है। जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री पटेल ने कहा कि डा अम्बेडकर के बनाए गए संविधान भी खतरे में है। उसकी रक्षा करने की जरूरत है। जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे ने कहा कि बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर जयंती पर हम सब संकल्प लेते हैं कि यदि भारतीय संविधान को बदलने की साजिशों का हम मुंहतोड़ जवाब देंगे।कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद पूर्व चेयरमैन दीप चन्द्र जैन पीसीसी सदस्य सुधाकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजधर दुबे गुलाल चन्द्र पाण्डे पीसीसी सदस्य रमेश चंद प्रजापति पप्पू कपिल कुमार सोनकर राम लखन मास्टर कन्हैया लाल पाठक कैलाश प्रजापति राजेंद्र विश्वकर्मा राकेश त्रिपाठी अर्चना चौबे हलिया ब्लाक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिथिलेश मिश्रा मझवां विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस जिला सचिव अनुज मिश्र, श्रीमती मधु सैलानी अंशु पांडे मुन्ना मिश्रा राम विष्णु शर्मा कमर नेता अमिताभ पाण्डेय शिबू विजय दुबे पहाड़ी गुलाब मिश्रा रोशन अंसारी तुलसी दास गुप्ता रामनिवास पुरी संतोष यादव विनोद कुमार विवेक सिंह कन्हैया लाल पाठक नेता सूरज सिंह दूर्गेश पांडेय रितेश मिश्रा राम लखन मास्टर बब्बू पाठक नरेंद्र ठाकुर अनुज मिश्रा राजू भारती संजय कुमार अशोक पटेल विनोद कुमार देवराज पटेल आदि ने बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। उधर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा घूरहू पट्टी स्थित डा अम्बेडकर पार्क में बाबा साहेब की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाया गया है। उक्त अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा कि बाबा साहेब का संविधान अब सुरक्षित नहीं है। लोग शपथ संविधान का खाते और काम संविधान विरोधी करते हैं। इसलिए उसकी सुरक्षा करने की सभी को संकल्पित होना पड़ेगा। उक्त अवसर पर पीसीसी सदस्य अर्चना चौबे,शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष एडवोकेट राकेश दत्त त्रिपाठी, सभासद मुकुंद सोनकर, राजेश दूबे, श्रीमती मधु सैलानी,जय कुमार श्रीवास्तव, अमिताभ पाण्डेय शिबू, सहित कई लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। शशि भूषण दूबे कंचनीय/संतोष यादव डंगहर, 14 अप्रैल, 2026