मीरजापुर (ईएमएस) । साईबर फ्रांड मामले में दिनांकः16.06.2025 को आवेदिका रीना सिंह पुत्री अशोक सिंह निवासिनी मोहल्ला मीरसाहब की गली कदमतर थाना कोतवाली शहर जनपद मीरजापुर द्वारा जूपी ऐप के माध्यम से कुल ₹3,29,950.00/- के फ्राड होने के सम्बन्ध में NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 23106250089091 दर्ज करायी गयी । इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली शहर साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारम्भ की गयी। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली शहर साइबर सेल टीम द्वारा जांच के दौरान धनराशि ₹1,00,000/- को आवेदिका के खाते में वापस कराया गया। आवेदिका के खाते में पैसा वापस आने पर थाना स्थानीय पर उपस्थित होकर पुलिस उच्चाधिकारी व कोतवाली शहर साइबर सेल टीम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया। आवेदिका को साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर से होने वाली ठगी के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बतायी गयी। थाना कोतवाली शहर साइबर सेल टीम उपनिरीक्षक दयाशंकर ओझा, थानाध्यक्ष कोतवाली शहर, मीरजापुर।महिला आरक्षी पारुल श्रीवास्तवा, थाना कोतवाली शहर, मीरजापुर। शशि भूषण दूबे कंचनीय/संतोष यादव डंगहर, १४ अप्रैल, २०२६