मीरजापुर (ईएमएस) ।आम आदमी पार्टी मिर्जापुर के जिला कार्यालय पर संविधान निर्माता भारत रत्न प्रथम कानून मंत्री डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बहुत ही धूमधाम से मनाई गई और उनके चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बताए गए पदचिन्ह पर चलकर भारत के संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि आम आदमी पार्टी के गठन का मूल उद्देश्य ही भारतीय संविधान की रक्षा और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बताए गए समता मूलक समाज की स्थापना करना है और हम पूरी मजबूती के साथ जातिवादी व्यवस्था समाप्त करके समाज में समतावादी व्यवस्था स्थापित करने का कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सत्ता के मद में चूर होकर सत्ताधारी राजनीतिक दल डॉ भीमराव अंबेडकर के संविधान को समाप्त करने का कार्य कर रहे हैं जिसे आम आदमी पार्टी कदापि नहीं होने दीजिए जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के मिर्जापुर के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर जी ने अपना संपूर्ण जीवन दलितों पिछड़ों महिलाओं और श्रमिकों को उनके अधिकार दिलाने के लिए समर्पित किया भारत जैसे बड़े राष्ट्र को संविधान देकर एक सूत्र में बांधने का कार्य हमारे संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने किया आज उनकी जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी मिर्जापुर में अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है और उनके बताए हुए पदचिन्हों पर चलकर एक मजबूत अखंड राष्ट्र बनाने के लिए कार्य करने का संकल्प लेती है जयंती कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमाशंकर साहू प्रदेश सचिव भोलानाथ बिहार जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ रमेश चंद्र गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष मोहम्मद इलियास नगर उपाध्यक्ष संतोष कुमार विश्वकर्मा नगर उपाध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा एडवोकेट नगर अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ संतोष कुमार पांडे जयप्रकाश सेठ रविंद्र कुमार श्रीवास्तव संतोष सोनी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे शशि भूषण दूबे कंचनीय/रोमेश रंजन दूबे, 14 अप्रैल, 2026