राज्य
14-Apr-2026


हाथरस (ईएमएस)। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन और कांग्रेस द्वारा 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य करेंगे। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि खराब मौसम से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, ऐसे में प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जाना जरूरी है। उन्होंने किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। ईएमएस/नीरज प्रजापति/ 014 अप्रैल 2026