राज्य
हाथरस (ईएमएस)। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम में अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके जीवन, संविधान निर्माण और सामाजिक समानता के विचारों पर चर्चा की। सहायक महाप्रबंधक आर.एस. वर्मा ने उनके योगदान को रेखांकित किया। अंत में सभी ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। ईएमएस/नीरज प्रजापति/ 014 अप्रैल 2026