--काव्य गोष्ठी में उपस्थित कविगण हाथरस (ईएमएस)। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती संस्कार भारती के तत्वावधान में वरिष्ठ कवि श्याम बाबू चिंतन की अध्यक्षता में रूई की मंडी स्थित आशुकवि अनिल बौहरे के आवास पर उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी विजय सिंह प्रेमी रहे।इस अवसर पर आयोजित काव्य गोष्ठी में कवियों ने बाबा साहब के व्यक्तित्व, कृतित्व और संविधान निर्माण में उनके योगदान को अपनी रचनाओं के माध्यम से भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। प्रभुदायल दीक्षित, सुखप्रीत सिंह सुखी, बाबा देवीसिंह निडर, पूरन सागर, सोनाली वार्ष्णेय, अनिल बौहरे, विजय सिंह प्रेमी, चेतन उपाध्याय और श्याम बाबू चिंतन ने अपनी-अपनी रचनाओं से श्रोताओं को प्रभावित किया।कवियों ने अपने काव्य पाठ में समानता, न्याय और संविधान के महत्व को रेखांकित करते हुए बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनकी शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया।कार्यक्रम में एआर शर्मा, विवेक सिंह, राजकुमार कोठीवाल, पवन सिंह पौरुष सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन संस्कार भारती के प्रवक्ता पूरन सागर ने किया। ईएमएस/नीरज प्रजापति/ 014 अप्रैल 2026