--कार्यक्रम में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी हाथरस (ईएमएस)। पीसी बागला डिग्री कॉलेज स्थित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना कोचिंग सेंटर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी मुख्य अतिथि रहीं।कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान जिला कल्याण अधिकारी सरिता सिंह और प्राचार्य महावीर सिंह छोकर सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष ने बाबा साहब के विचारों पर प्रकाश डालते हुए अभ्युदय योजना के तहत निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को उनके आदर्शों से प्रेरित होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे अपने सपनों को साकार कर सकें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। ईएमएस/नीरज प्रजापति/ 014 अप्रैल 2026