देहरादून (ईएमएस)। संविधान निर्माता बाबा साहेब भारत रत्न डा.भीम राव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर घंटाघर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों आदि ने माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब भारत रत्न डाक्टर भीम राव अंबेडकर ने भारत को एक ऐसा पवित्र ग्रंथ संविधान के रूप में दिया है जिसे भारत के सभी एक सौ चालीस करोड़ लोग मानते हैं। उन्होंने कहा कि भारत एक बहु धर्मी बहु भाषाएं बहु संस्कृति अलग अलग खान पान अलग अलग रंग रूप वाला देश है और ऐसी विषम परिस्थितियों वाले देश के सारे जनमानस को एक सूत्र में पिरो के रखने वाला संविधान संविधान निर्माता बाबा साहेब भारत रत्न डा. भीम राव अंबेडकर जैसे विलक्षण गुण वाले व्यक्ति ही बना सकते थे। रामू राजौरिया ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब भारत रत्न डाक्टर भीम राव अंबेडकर ने जो संविधान भारत को दिया है आज कुछ विघटनकारी शक्तियां उस संविधान को बदलना ही नहीं बल्कि समाप्त हो करना चाहती हैं। इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/14 अप्रैल 2026