राज्य
देहरादून (ईएमएस)। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन एवं राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग भारत संगठन ने संविधान निर्माता भारत रत्न से दलितों के मसीहा डा. भीमराव अम्बेडकर को देहरादून नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन कार्यालय में श्रद्धासुमन अर्पित कर एवं पूलमाला पहनाकर बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का आह्नान किया गया। इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राष्ट्रीय महासचिव संगठन एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चैधरी नरेश वैध, नगर निगम यूनियन शाखा उपाध्यक्ष विनोद कुमार, आशुतोष, आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/14 अप्रैल 2026