डीएम और एसएसपी ने मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा श्रद्धालुओं का तडके से ही गंगा में स्नान करने का क्रम लगातार जारी हरिद्वार (ईएमएस)। तीर्थनगरी हरिद्वार में बैसाखी स्नान पर्व पर देश के विभिन्न प्रांतों से आये लाखों श्रद्धालुओं ने तडके से ही हरकी पौडी समेत शहर के अलग-अलग गंगा घाटों पर डूबकी लगाते हुए पुण्य अर्जित किया। बैसाखी पर्व पर श्रद्धालुओं का गंगा में स्नान करने का क्रम अभी भी लगातार बना हुआ है। प्रशासन की ओर से स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए व्यापक बदोबस्त किये गये थे। स्नान पर्व के मद्देनजर मेला क्षे= को 10 जोन और 33 सैक्टर में विभक्त किया गया था। जिनमें जोनल और सैक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया था। प्रशासन की ओर से बैसाखी स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड के आगमन को देखते हुए दो दिन पूर्व ही स्नान पर्व पर तैनात पुलिस अधिकारियों को ब्रीफ करते हुए उनको दिशा निर्देश दिये गये थे। स्नान पर्व पर शहर के भीतर व हाईवे पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात प्लान लागू करते हुए व्यापक बदोबस्त किये गये थे। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान करते हुए पूजा अर्चना करते हुए अपने परिवार समेत शुभचिंतको क कुशलता के लिए मां गंगा से प्रार्थना की। जिसके पश्चात देश भर से आये श्रद्धालुओं ने मां मंशा देवी, मां चंडी देवी समेत अन्य मन्दिरों ने पहुंचकर दर्शनकर देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। स्नान पर्व के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मेला क्षेत्र का भ्रमण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिये। (फोटो-20) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/14 अप्रैल 2026