शुभ संवत 2083, शाके 1948, सौम्य गोष्ठ, वैशाख कृष्ण पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय पश्चिमे तिथि, चर्तुदर्शी, गुरुवासरे, उत्तराभाद्र पद नक्षत्रे, ऐग योगे, विव करणे, मीन की चंद्रमा, छत्र योगे, मूल प्रा. दिन12/26 तथापि उत्तर दिशा की यात्रा शुभ उत्तम फलदायी होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, उत्तम व्यापारी, उद्यमी, उद्योगपति, नीति निपुण, काल क्षेत्र में उद्योग क्षेत्र में नीति निपुण एवं नीतवान होगा। मेष राशि :- कार्यकुशलता एवं समृद्धि के योग फलप्रद हों, रुके कार्य अवश्य बनेंगे। वृष राशि :- कार्य तत्परता से लाभ होगा, इष्ट मित्र सुखवर्धक हों तथा कार्य में अवश्य ध्यान दें। मिथुन राशि :- व्यावसायिक क्षमताओं में वृद्धि हो, कार्यकुशलता से संतोष, बिगड़े कार्य अवश्य बनेंगे। कर्क राशि :- सोच-समझकर शक्ति लगायें, अव्यवस्था, विभ्रम, विकार, क्लेश, मन से परेशान हों। सिंह राशि :- समय अनुकूलता हो, विशेष कार्य स्थिगित रखें, लेन-देन में हानि होगी। कन्या राशि :- मानसिक विभ्रम, किसी आरोप में फंस सकते हैं, सार्थकता से कार्य बनेंगे। तुल राशि :- भाग्य का सितारा प्रबल हो, बिगड़े कार्य बनेंगे, कार्य संतोष अवश्य होगा। वृश्चिक राशि :- कार्य-कुशलता से संतोष, योजनाएं फलीभूत होंगी, व्यावसाय में ध्यान दें। धनु राशि :- सफलता के साधन जुटाएं, धन-लाभ होगा, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा। मकर राशि :- इष्ट मित्र सुखवर्धक हों, स्त्री शरीर कष्ट, मित्र चिन्ता, क्रोध से बचें। कुंभ राशि :- इष्ट मित्र सहायक रहें, दैनिक कार्यगति में अनुकूलता आएगी, ध्यान दें। मीन राशि :- व्यावसायिक क्षमताओं में वृद्धि होगी, इष्ट मित्रों सहयोग अवश्य करेंगे, ध्यान दें। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका