-मीडिया को भी दी नसीहत मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि उभरते हुए बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं पर उनको लेकर अपने खेल पर ही अधिक ध्यान देना होगा। वहीं गावस्कर ने कहा कि मीडिया भी उन्हें अधिक बढ़ा-चढ़ाकर पेश न करें। इससे किसी भी खिलाड़ी से अपेक्षाएं जरुरत से अधिक बढ़ जाती है। जिससे उसपर बेवजह का दबाव बन जाता है जो उसके करियर के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। गावस्कर ने कहा कि वैभव अभी 15 साल के हैं और उनके पास पर्याप्त समय है। जिस प्रकार से वह गेंद की लेंथ और लाइन को समझकर गेंदबाज पर आक्रामण करते हैं। वह काफी अच्छा है पर उन्हें अपने खेल पर ध्यान देते रहना होगा। गावस्कर ने कहा कि कि समय के साथ ही विरोधी टीमें और गेंदबाज उनके खेलने को समझ लेंगे और कमी निकालने का प्रयास करेंगे। उनके तकनीक की खामी को पता करेंगे और फिर मानसिक रवैये में कोई कमजोरी हो को भी ढूंढने में लग जाएंगे।गावस्कर ने कहा, “उनकी विरोधी टीम इस बात को भी देखना चाहेगी कि कोई ऐसी चीज ऐसी है जो बल्लेबाजी के दौरान उनकी एकाग्रता तोड़ सकती है। वैभव को लेकर गेंदबाज हर छोटी से छोटी बात की बारीकी से जांच की करेंगे। सभी उसकी कमजोरी का लाभ उठाना चाहेंगे। ऐेसे में ही उसकी असली परीक्षा और तय होगा कि वह कितना लंबा चल सकता है। गिरजा/ईएमएस 15 अप्रैल 2026