छिंदवाड़ा (ईएमएस)। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं जिसमें पांढुर्णा जिले की संदीपनी बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सौसर की निकिता फरकासे ने 500 में से 497 अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार छिंदवाड़ा उत्कृष्ट विद्यालय की अक्षरा ओकटे ने 495 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पांचवा,संदीपनी बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सौसर के मोहित मुलमुदे ने 494 अंक प्राप्त कर प्रदेश में छटवा,ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल चाँद की प्रज्ञा माहोरे ने 493,संदीपनी विद्यालय पांढुरना के हर्ष विरवरे ने 493, उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा के अभिषेक बोबडे ने 493 अंक प्राप्त कर प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है। लिटिल स्टेट स्कूल बोरगांव के छात्र आदर्श मानेराव ने 492 , उत्कर्ष विद्यालय छिंदवाड़ा के गार्गी पराडकर ने 492 अंक प्राप्त कर प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। वही सरस्वती शिशु मंदिर पांढुरना तिगांव के निशांत वानखेडे, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांवरी बाजार के तन्मय सिरके, ग्रीन हुड पब्लिक स्कूल चौरई के पार्थ साहू और उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा की सानिया सूर्यवंशी ने 490 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दसवा स्थान प्राप्त किया है। -कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट विद्यालय की दीपाली सोनी का प्रदेश में लगा तीसरा स्थान कक्षा 12वीं कॉमर्स संकाय में उत्कृष्ट विद्यालय की दीपाली सोनी ने 500 में से 488 अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। गणित संकाय में सनरेज पब्लिक स्कूल छिंदवाड़ा की प्रेरणा रघुवंशी ने 487 अंक प्राप्त कर प्रदेश में छटवा, न्यू सनफ्लावर पांढुरना की मेघा बिगने ने 483 अंक और संस्कार सृजन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरानाला की पायल कड़वे ने 483 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है। वही गृह विज्ञान में कुमकुम अहिरवार ने 478 अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।