क्षेत्रीय
15-Apr-2026


महासमुंद(ईएमएस) । जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 साल की नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। कक्षा दूसरी में पढ़ने वाली मासूम बच्ची एक शादी में आई हुई थी। कुछ सामान खरीदने के लिए वह किराना दुकान गई थी, जहां 21 वर्षीय युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। डरी-सहमी बच्ची ने घर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने तुरंत बागबाहरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर BNSS की धारा 79 तथा POCSO एक्ट की धारा 9 और 10 के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी टामेश्वर ओगरे (उम्र 21 वर्ष, निवासी सुनसुनिया) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है और पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है। सत्यप्रकाश(ईएमएस)15 अप्रैल 2026