राष्ट्रीय
15-Apr-2026


बेंगलुरु (ईएमएस)। आईपीएल के एक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के आमंत्रण पर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 146 रन बनाए । चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। 19वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने मोहम्मद शमी और जार्ज लिंडे को लगातार दो बॉल पर आउट किया, लेकिन हैट्रिक हासिल नहीं कर सके। 16वें ओवर में रसिख सलाम ने आयुष बडोनी को कैच कराया। पंत पावरप्ले में रिटायर्ड हर्ट हो गए थे, वे 16वें ओवर में बैटिंग करने लौटे, लेकिन 17वें ओवर में आउट हो गए। 12वें ओवर में क्रुणाल पंड्या ने अब्दुल समद को कप्तान रजत पाटीदार के हाथों कैच कराया। उन्होंने मिचेल मार्श को भी बोल्ड किया। 7वें ओवर में जोश हेजलवुड ने निकोलस पूरन (एक रन) को बोल्ड किया। ऐडन मार्करम (12 रन) को रसिख सलाम ने कैच कराया। रसिख ने 4, भुवनेश्वर ने 3 विकेट लिए। सुबोध/१५ -०४-२०२६