इन्दौर (ईएमएस) 5वीं डिवीजन फिट इंडिया ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में इंदौर की 11 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी माहिरा सोलंकी शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। धार में आयोजित इस तीन दिवसीय 5वीं डिवीजन ताइक्वांडो चैंपियनशिप के विभिन्न वर्गों में प्रदेशभर से करीब 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चैम्पियनशिप के 29 किलो वजन वर्ग के कड़े मुकाबलों में इंदौर के निपानिया स्थित समर पार्क निवासी माहिरा पिता मयूर सोलंकी ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया । माहिरा की इस सफलता के पीछे उनके कोच बादल चौहान का विशेष योगदान रहा है, जिन्होंने उन्हें निरंतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया। माहिरा को उनकी इस उपलब्धि पर खेल संगठनों , प्रेमियों और ने बधाई शुभकामनाएं दी है। आनंद पुरोहित/ 16 अप्रैल 2026