क्षेत्रीय
18-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। संस्कारधानी जबलपुर के ख्यातिलब्ध पत्रकार साहित्यकार मोहन शशि जी की स्मृति में श्रद्धांजलि भवानजलि कार्यक्रम मिलन संस्था द्वारा श्रीजानकीरमण महाविद्यालय सभागार आगा चौक जबलपुर में आयोजित किया गया। जिसमें जबलपुर के ख्यातिलब्ध साहित्यकारों पत्रकारों ने अपने भाव सुमन व्यक्त किये। शरद पालन श्रीमति साधना उपाध्याय महामहोपाध्याय आचार्यश्री डॉ हरिशंकर दुबे, मनोज शुक्ला मनोज, सुरेश विचित्र, महोबिया, द्वारका प्रसाद गुप्त ,राजेश पाठक प्रवीण,विनोद नयन,पत्रकार,विनोद ठेकते, के.के.नायकर,दिलीप नीखरा, डॉ.शोभा सिंह,डॉ.मुकुल तिवारी, जगदीश्य पटेल, चंदा स्वर्णकार बलराम वर्मा,तरुणा खरे,प्रीति नामदेव नें भावाजंलि दी। कार्यक्रम का संचालन मग्रेंन्द्र नारायण सिंह एवं अध्यक्ष एड. ईश्वर सिंह ने किया। कार्यक्रम में अज्ञेय शशि,अमिय शशि, चितवन शशि, एड.अदिति सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी, डॉ. आनंद सिंह, श्री संजय पांडे ने विशेष सहयोग प्रदान किया। सुनील साहू / मोनिका / 18 अप्रैल 2026/ 01.30