राज्य
16-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) कवि प्रो. राजीव शर्मा के मुख्य आतिथ्य तथा डॉ. आरडी यादव के विशेष आतिथ्य में ग्रामीण बैंक कार्मिक परमार्थ समिति द्वारा वार्षिक मिलन एवं वरिष्ठ समाजसेवी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता पीके उपाध्याय ने की व समारोह का संचालन अरविंद तिवारी ने किया। संस्था सचिव आर के जैन के अनुसार समारोह में समाज सेवी संस्था महर्षि दधीचि देहदान समिति के नन्दकिशोर व्यास, एमके आई इंटरनेशनल सीईओ मैडम झंवर, मुस्कान ग्रुप के संदीपन आर्य को विशिष्ट समाज सेवी सम्मान से सम्मानित करने के साथ संस्था के वरिष्ठ साथियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष रहे समारोह के अतिथि डॉ. यादव ने कहा कि परमार्थ कार्य से हमारे जीवन में जो शांति आती है उससे हमारा जीवनकाल अपने आप बढ़ जाता है। आनंद पुरोहित/ 16 अप्रैल 2026