इन्दौर (ईएमएस) ठेकेदारों के साथ मिलीभगत कर शहर की सड़कों पर डामर पेचवर्क कार्य में बड़े पैमाने पर घोटाले का अपर आयुक्त (वित्त), अपर आयुक्त (जनकार्य), पूर्व एवं वर्तमान कार्यपालन यंत्री सहित करीब 30 सहायक यंत्री और उपयंत्रियों पर आरोप लगाते जुलाई 2025 में पूर्व पार्षद दिलीप कौशल ने ईओडब्ल्यू को शिकायत की थी। जिसमें ईओडब्ल्यू को बताया गया है कि सड़क मरम्मत के लिए निगम ने पिछले साल पांच अलग-अलग पैकेज बनाकर टेंडर जारी किए थे, लेकिन इनकम मप्र लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मैनुअल के महत्वपूर्ण नियमों को नजरअंदाज किया गया। निविदा शर्तों में जरूरी प्रावधान शामिल नहीं किए, जिससे ठेकेदारों को अनुचित लाभ मिला। ठेकेदारों के घटिया निर्माण को बेहतर दर्शाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और उन्हीं के आधार पर करीब 2 करोड़ का भुगतान भी कर दिया गया। सड़कों का पेचवर्क 5 से 10 दिन में ही उखड़ गया। शिकार में शिकायतकर्ता कौशल ने यह भी आरोप लगाया कि भुगतान की गई राशि का आपसी बंटवारा भी किया गया। शिकायत जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू ने कार्रवाई शुरू करते शिकायतकर्ता दिलिप कौशल को दस्तावेजों के साथ पेश होकर बयान दर्ज कराने के लिए कहा है। इसके लिए तारीख 22 अप्रैल नियत की गई है। आनंद पुरोहित/ 16 अप्रैल 2026