क्षेत्रीय
16-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) देवी मां अहिल्या मातृशक्ति मंच द्वारा देवी अहिल्या प्रतिमा राजवाड़ा चौक से गांधी प्रतिमा तक स्कूटी रैली निकाली। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जगह-जगह आयोजन हो रहे हैं। इसी श्रृंखला में इन्दौर में देवी मां अहिल्या मातृशक्ति मंच द्वारा यह आयोजन किया जिसमें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद देने के लिए स्कूटी पर सवार होकर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विप्लव जैन, शिवानी अड़सपुरकर, निधि बंग सहित बड़ी संख्या में महिलाएं रीगल स्थित गांधी प्रतिमा पहुंचीं। रैली की शुरुआत सुमित मिश्रा और पदाधिकारियों ने राजवाड़ा स्थित मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। इसके पश्चात स्कूटी रैली कृष्णपुरा पुल से होते हुए जेल रोड, एमजी रोड होते हुए रीगल तिराहे स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहुंची। यहां महिलाओं ने पीएम को धन्यवाद देते हुए मानव श्रृंखला बनाई। आनंद पुरोहित/ 16 अप्रैल 2026