क्षेत्रीय
16-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। गोराबाजार थानान्तर्गत पुरानी बस्ती गजरवारा में अपनी पत्नी के साथ साले के घर में रह रहे युवक ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। घटना के संबंध में गोराबाजार पुलिस ने बताया कि पुरानी बस्ती काजरवारा निवासी धरमदास चौधरी की छोटी बहन रजनी बाई चौधरी की शादी ग्राम आगासौद निवासी सुरेन्द्र चौधरी के साथ हुई थी। दस वर्ष पूर्व उसकी बहन व बहनोई अपने बच्चों के साथ उसके घर कजरवारा में आकर रह रहे थे। बहनोई सुरेन्द्र चौधरी मजदूरी करता था धरमदास की बहन रजनी बाई कल सुबह ६ काम पर चली गई थी। वहीं धरमदास अपने कमरे में था शाम ४ बजे जब बहन वापिस लौटी तो उसने देखा कि उसके पति सुरेन्द्र चौधरी फांसी के फंदे पर मृत हालत में लटके हुए हैं। सुनील साहू / मोनिका / 16 अप्रैल 2026/ 01.36