क्षेत्रीय
16-Apr-2026
...


- डीआईजी ने अधिकारियों को दिए निर्देश जबलपुर, (ईएमएस)। पुलिस उपमहानिरीक्षक डीआईजी अतुल सिंह ने कहा है कि महिला संबंधी अपराधों के प्रति संवेदनशीलता बरततें हुए तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी कर शीघ्र विवेचना पूर्ण कर चालान पेश करें। उन्होंने कहा कि पीडि़त महिलाओं को अपराध से सुरक्षा देने के लिए कई कानूनी प्रावधान एवं संस्थाएं बनायी गई है। डीआईजी जबलपुर रेंज अतुल सिंह कंट्रोल रूम में महिला सुरक्षा संबंधी बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक ने सीएम हेल्प लाईन वरिष्ठ कार्यालयों की जनसुनवाई की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठ क में उन्होंने धारा 363 के प्रकरणों में गुमशुदा बालक बालिकाओं व नामालिकों के जल्द दस्तयाबी के निर्देश दिए। डीआईजी ने बैठक में कहा कि कई पीडि़त महिलाओं को पूरी तरह से सुरक्षा व राहत नहीं मिल पाती। यदि वह पुलिस की मदद लेती है तो उस पर परिवार व समाज दबाव डालता है। इसकी वजह से सहायता प्राप्त करना और अधिक मुश्किल हो जाता है। इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए उर्जा हेल्प डेस्क के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं की समस्याओं के लिए गांव मोहल्ले में महिलाओं की बैठक लें वहीं जो महिलाएं हेल्पिंग नेचर की हैं उन्हें चिन्हित कर उनका सहयोग लें। थाना प्रभारी राजपत्रित अधिकारी उर्जा डेस्क में कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों के कार्यो की प्रतिदिन समीक्षा करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सम्मत उपाध्याय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी मौजूद रहे। सुनील साहू / मोनिका / 16 अप्रैल 2026/ 01.28