क्षेत्रीय
16-Apr-2026
...


- भारी पड़ा कीपैड मोबाइल लेना: सगाई टूटने पर सिरफिरा आशिक करने लगा बदनामी की साजिश, मृगवास पुलिस ने किया मामला दर्ज गुना (ईएमएस)। जिले के मृगवास थाना अंतर्गत ग्राम बड़नगर में एक युवती के लिए पुराना परिचय और सगाई की बात चलना अब मुसीबत बन गया है। सगाई टूटने से नाराज युवक द्वारा युवती को बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी सुनील मीना के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। फरियादिया निर्दोष मीना ने पुलिस को बताया कि एक वर्ष पूर्व ग्राम चक जमूरा निवासी सुनील मीना से उसकी सगाई की बात चली थी। उस दौरान सुनील ने उसे एक कीपैड मोबाइल दिया था, जिससे दोनों के बीच बातचीत होने लगी। कुछ समय पूर्व युवती के परिजनों को सुनील के चाल-चलन के बारे में पता चला, तो उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया और युवती की सगाई कहीं और तय कर दी। रिश्ता टूटने की बात सुनकर सुनील बौखला गया और उसने युवती को बदनाम करने की धमकी देना शुरू कर दिया। आरोपी ने न केवल युवती के रिश्तेदारों को फोन करके उसके बारे में गलत बातें बोलीं, बल्कि घर आकर गाली-गलौज भी की। बदनामी के डर से युवती पहले चुप रही, लेकिन आरोपी की बढ़ती हरकतों के बाद उसने हिम्मत जुटाकर अपने भाई और परिजनों के साथ मृगवास थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है। -सीताराम नाटानी