क्षेत्रीय
16-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। बरेला थानान्तर्गत धनपुरी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के आईसीटी लैब का ताला तोडक़र अज्ञात चोरों ने दस कम्प्यूटर, दस सीपीयू, दस कीबोर्ड, दस माउंस, कैमरा सैटअप, हार्ड डिस्क एवं एचपी कम्पनी का एक गैस सिलेण्डर डिजिटल पेड एवं डिजिटल पेन चोरी कर लिए है। कम्प्यूटर समेत चोरी गये सामान की कीमत लाखों में बताई जा रही है। घटना के संबंध में बरेला पुलिस ने बताया कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला ग्राम धनपुरी की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती स्वाति ब्यास ने शिकायत दर्ज करायी कि गत 13 अप्रैल की शाम लगभग पौने पांच बजे स्कूल की छुट्टी होने पर सभी स्कूल स्टाफ के साथ चले गये थे। कल स्कूल के भृत्य ने सुबह सात बजे फोन पर सूचना दी कि स्कूल के आईसीटी लैब में कम्प्यूटर चोरी हो गये हैं। प्राचार्य ने स्कूल जाकर देखा तो आईसीटी लैब का दरवाजा टूटा हुआ था। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो टेबिल पर रखे एचपी कम्पनी के दस कम्पयूटर दस सीपीयू, दस कीबोर्ड, दस माउंस, हार्ड डिस्क कैमरा सैटअप, डिजिटल पेड, डिजिटल पेन व एचपी कम्पनी का एक गैस सिलेण्डर गायब था। चोरी गये कम्प्यूटर समेत अन्य सामान की कीमत लगभग 4 लाख रूपए बतायी जा रही है। सुनील साहू / मोनिका / 16 अप्रैल 2026/ 01.34