क्षेत्रीय
16-Apr-2026
...


- बातों के जाल में उलझाकर विवाहिता के सोने के गहने उड़ाए गुना (ईएमएस)।जिले के चाचौड़ा थाना अंतर्गत बीनागंज (लहरचा रोड) में ठगी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक अज्ञात जालसाज ने गृह प्रवेश का निमंत्रण देने के बहाने एक विवाहिता को अपने झांसे में लिया और छलपूर्वक उसके सोने के गहने लेकर चंपत हो गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। बातों के जाल में ऐसे फंसाया फरियादिया तनीषा व्यास ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर करीब सवा एक बजे वह घर पर अकेली थी। तभी सफेद रंग की स्कूटी से एक व्यक्ति आया और दरवाजा खटखटाया। उसने खुद को रिश्तेदार बताते हुए कहा कि मक्सूदनगढ़ में उसके नए मकान का उद्घाटन है, जिसका निमंत्रण पत्र देने उसे पापा ने भेजा है। महिला ने भरोसा करके दरवाजा खोला और उसे पानी पिलाया। ठग ने विश्वास जीतने के लिए यहाँ तक कह दिया कि वह उसके ससुराल लाखोरी और पुरानीगंज वाले घर पर भी कार्ड दे आ सावधान! निमंत्रण पत्र देने के बहाने घर में घुसा ठग, बातों के जाल में उलझाकर विवाहिता के सोने के गहने उड़ाए गुना (ईएमएस)।जिले के चाचौड़ा थाना अंतर्गत बीनागंज (लहरचा रोड) में ठगी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक अज्ञात जालसाज ने गृह प्रवेश का निमंत्रण देने के बहाने एक विवाहिता को अपने झांसे में लिया और छलपूर्वक उसके सोने के गहने लेकर चंपत हो गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। बातों के जाल में ऐसे फंसाया फरियादिया तनीषा व्यास ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर करीब सवा एक बजे वह घर पर अकेली थी। तभी सफेद रंग की स्कूटी से एक व्यक्ति आया और दरवाजा खटखटाया। उसने खुद को रिश्तेदार बताते हुए कहा कि मक्सूदनगढ़ में उसके नए मकान का उद्घाटन है, जिसका निमंत्रण पत्र देने उसे पापा ने भेजा है। महिला ने भरोसा करके दरवाजा खोला और उसे पानी पिलाया। ठग ने विश्वास जीतने के लिए यहाँ तक कह दिया कि वह उसके ससुराल लाखोरी और पुरानीगंज वाले घर पर भी कार्ड दे आया है। सम्मोहन या झांसा? उतरवा लिए गहने शातिर ठग ने तनीषा को अपनी बातों में ऐसा उलझाया कि उसने सम्मोहन या छल का शिकार होकर अपने कान के सोने के टॉप्स और गले का मंगलसूत्र उसे सौंप दिए। गहने लेकर आरोपी तुरंत अपनी स्कूटी से फरार हो गया। कुछ देर बाद जब महिला को होश आया और ठगी का अहसास हुआ, तो उसने पड़ोसियों की मदद से पति को सूचना दी। हुलिए के आधार पर आरोपी की लंबाई कम थी और वह सफेद शर्ट व नीले पेंट में था। चाचौड़ा पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि इस शातिर ठग का सुराग लग सके।-सीताराम नाटानी