क्षेत्रीय
भोपाल (ईएमएस)। अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन पोर्टल बंद होने के कारण श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ठप होने के बाद बड़ी संख्या में लोग ऑफलाइन पंजीयन के लिए बैंकों की शाखाओं में पहुंच गए, जिससे सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं। कई स्थानों पर भीड़ बढ़ने से अव्यवस्था की स्थिति बन गई और पुलिस को व्यवस्था संभालनी पड़ी। श्रद्धालुओं का कहना है कि अचानक पोर्टल बंद होने से उन्हें असुविधा हुई। प्रशासन ने जल्द तकनीकी समस्या दूर कर पोर्टल फिर से शुरू करने का आश्वासन दिया है, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। - नंदिनी परसाई/16 अप्रैल 2026